LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

“धर्म और जनसेवा के संगम” की बात: नवनियुक्त कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन से गायत्री परिवार की मुलाकात, जनजागरण और विकास पर हुई बड़ी चर्चा

धर्म और जनसेवा के संगम” की बात: नवनियुक्त कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन से गायत्री परिवार की मुलाकात, जनजागरण और विकास पर हुई बड़ी चर्चा

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 80 हजार 520 रुपये का जुर्माना
खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 80 हजार 520 रुपये का जुर्माना
June 9, 2026
खनिज विभाग की अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 80 हजार 520 रुपये का जुर्माना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 9 जून 2026/ कलेक्टर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. संतोष कुमार देवांगन से गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर जिले में सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और जनकल्याणकारी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान आध्यात्मिक चेतना और प्रशासनिक संवेदनशीलता का अनोखा समन्वय देखने को मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
नए चौकी प्रभारी व्यान नारायण बनाफर ने संभाला बेलगहना चौकी का प्रभार, शांति व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता
नए चौकी प्रभारी व्यान नारायण बनाफर ने संभाला बेलगहना चौकी का प्रभार, शांति व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता
June 9, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/बेलगहना। बेलगहना चौकी में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नए चौकी प्रभारी के रूप में व्यान नारायण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक हरि प्रसाद पटेल एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ मरवाही की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती सुमनलता यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गायत्री मंत्र अंकित दुपट्टा, श्रीफल, युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित युग साहित्य तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुलाकात के दौरान कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने गायत्री परिवार द्वारा समाज में नैतिक चेतना, संस्कार निर्माण और “धर्मतंत्र से जन-जागरण” के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों की सकारात्मक भागीदारी से प्रशासनिक योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। साथ ही जिले के विकास और जनहित से जुड़े अभियानों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
​नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट, फर्जी बिलों के सहारे सरकारी खजाने पर डाका!
​नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट, फर्जी बिलों के सहारे सरकारी खजाने पर डाका!
June 9, 2026
जीशान अंसारी, बेलगहना/​बिलासपुर : ​शिक्षा के मंदिर को संवारने के लिए सरकार जो पैसा भेजती है, उस पर भ्रष्टाचार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गायत्री परिवार की ओर से जिला समन्वयक हरि प्रसाद पटेल ने कलेक्टर महोदय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में विकास, पारदर्शिता और जनसरोकारों को नई दिशा मिलेगी।

इस दौरान गायत्री परिवार के विभिन्न प्रज्ञा पीठों और केंद्रों से जुड़े पदाधिकारी एवं साधक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रमुख रूप से डॉ. प्रवीण राय (प्रज्ञा पीठ पेंड्रा), राजेंद्र प्रसाद सोनी (संवाददाता एवं ट्रस्टी गायत्री प्रज्ञा पीठ मरवाही), नेमसिंह राठौर (प्रज्ञा पीठ गौरेला), सारनाथ यादव, केशरी यादव सहित अन्य प्रबुद्ध परिजन उपस्थित रहे।

जिले में प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच इस प्रकार की सकारात्मक सहभागिता को आने वाले समय में जनजागरण, संस्कार निर्माण और सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!