LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

कुम्हारीसानी में रात्रिकालीन ओपन कबड्डी का समापन: बेलगहना ने जीता खिताब, चमचमाती ट्रॉफी और 21 हजार रुपये पर जमाया कब्जा

मिथलेश आयम, पोड़ी उपरोड़ा/पसान। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुम्हारीसानी में आयोजित भव्य रात्रिकालीन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बीते बुधवार (17 जून) को खिताबी मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। लगातार तीन दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट के चौथे दिन फाइनल मैच का आगाज किया गया। खिताबी मुकाबला बेलगहना और कुदरी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए बेलगहना ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और 21,000 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

​प्रतियोगिता के परिणाम :- 

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​टूर्नामेंट में क्षेत्र भर की दिग्गज टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद शीर्ष चार स्थान इस प्रकार रहे ​प्रथम स्थान (विजेता) बेलगहना (21,000 रुपये और ट्रॉफी), ​द्वितीय स्थान (उपकप) कुदरी, तृतीय स्थान मरखीपारा, ​चतुर्थ स्थान पेंड्रा

​दिग्गज जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति :-

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​इस समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पोड़ी उपरोड़ा सरपंच संघ अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जाखड़, और सांसद प्रतिनिधि जुनैद खान शामिल हुए। ​वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत पुटीपखना सरपंच चंद्र प्रताप पोरते, पोड़ी कला सरपंच जगतपाल सिंह आयम, सिर्री सरपंच जयपाल सिंह मरकाम, अडसरा सरपंच धजवान सिंह आयम, कर्री उप सरपंच लेखराम यादव और भाजपा मंडल पसान के महामंत्री ईश्वर सिंह आर्मो उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​मंच संचालन और आयोजक समिति का रहा सराहनीय योगदान कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सलीम खान और पूर्व सरपंच सुभवन सिंह कोरचे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज से दर्शकों को बांधे रखा।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​इनका रहा मुख्य योगदान :-

इस पूरे भव्य आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत कुम्हारीसानी के सरपंच हीरोदिया रामनारायण कोरचे, पूर्व सरपंच सुभवन सिंह कोरचे, खोड़री सरपंच धनवान सिंह कंवर, अमझर सरपंच रामकली रमेश मार्को, कुम्हारीसानी उप सरपंच धनसिंह श्याम, पंच अंबिका प्रसाद यादव सहित समस्त पंचगण एवं ग्राम समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाई। खेल को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन देर रात तक डटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!