LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर शिकंजा, 1 टिप्पर और 8 ट्रैक्टर जब्त

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर शिकंजा, 1 टिप्पर और 8 ट्रैक्टर जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत एवं मिट्टी ईंट का परिवहन कर रहे 1 टिप्पर और 8 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार जिला खनिज विभाग की टीम ने पिपरखूंटी, चंगेरी, परासी, मरवाही, कोटमी और गौरेला क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई वाहन बिना वैध दस्तावेजों के रेत एवं मिट्टी ईंट का परिवहन करते पाए गए। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को जब्त कर सुरक्षित रूप से संबंधित थानों में खड़ा कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खनिज विभाग ने बताया कि सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित खनिज मद में अर्थदंड की राशि जमा कराने के बाद ही जब्त वाहनों को मुक्त किया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने खनिज विभाग को जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व की हानि रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर, खनि निरीक्षक सुजीत कँवर, खनिज सिपाही शिवकुमार लहरे तथा नगर सैनिक साहिब गनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!