LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, की पूजा-अर्चना

मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, की पूजा-अर्चना

डॉ. प्रेम साई महाराज से लिया आशीर्वाद, प्रदेश के खुशहाली की कामना

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्यूरो रिपोर्ट । धमतरी जिले के जी जाम गांव स्थित पवित्र मां मातंगी दिव्य धाम में आज छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप का आगमन हुआ इस अवसर पर उन्होंने मां मातंगी, मां छिन्नमस्ता एवं मां बगलामुखी के दिव्य दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।धाम आगमन पर पूज्य पीठाधीश्वर परम श्रद्धेय डॉ. प्रेम साई महाराज ने मंत्री श्री कश्यप का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान धर्म, संस्कृति, समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई। मंत्री श्री कश्यप ने धाम में संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

डॉ. प्रेम साई महाराज ने मंत्री श्री कश्यप के उज्ज्वल भविष्य, सफल जनसेवा एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए मां भगवती से मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आध्यात्मिक स्थलों से जुड़ाव समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है।इस अवसर पर नारायणपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अभिषेक बेनर्जी भी उपस्थित रहे,धाम में आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं धाम परिवार के सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!