LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

घातक हथियारों सहित लूट के प्रयास के आरोपियों पर बेलगहना पुलिस का प्रहार

बिलासपुर : 01.04.2026 की रात गनियारी से मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर अपनी कार से विचारपुर लौट रहे हरिल साथ टोप्पों, निलिमा तिर्की एवं रामप्यारी तिर्की को रात करीबन 10:30 बजे बेलगहना से कोनचरा मार्ग में पड़ने वाले घने सुनसान जंगल में नीलगिरी प्लाट के पास बिना नंबर की मोटरसायकल सवार द्वारा मोटर सायकल अड़ाकर चाकू दिखलाकर रास्ता रोकने की कोशिश की गई जिस पर भयभीत कार चालक हरिल साय द्वारा अपनी कार को साईड से तेजी से निकाल कर ले भागा तब मोटरसायकल सवार आरोपियों के द्वारा कार चालक का पीछा करते हुये लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम विचारपुर में रोक लिया गया और कार सवार हरिल साय, निलिमा एवं रामप्यारी तिर्की को चाकू दिखलाकर जान से मारने की धमकी देते हुये लूट का प्रयास करने लगे इसी दौरान कुछ ग्रामवासियों के आ जाने पर आरोपीगण भाग गये। भागते हुये आरोपियों ने अपनी बिना नंबर की मोटरसायकल घटना स्थल पर ही छोड़ दी। उक्त घटना के संबंध में पीड़ितों के द्वारा भयवश एवं रात्रि होने से चौकी में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गई। दिनांक 02.04.2026 को प्रार्थी हरिल साय टोप्पों पिता स्व. अमरसाय टोप्पो उम्र 32 वर्ष साकिन विचारपुर चौकी बेलगहना की रिपोर्ट पर बेलगहना पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेष सिंह को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती नुपुर उपाध्याय से आवश्यक दिषा निर्देष प्राप्त कर चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारम्भ की गई। बेलगहना पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये चंद घण्टों में ही प्रकरण के दोनों आरोपी 1 सिद्धान्त पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय पिता राहुल पाण्डेय उम्र 20 वर्ष साकिन गंगानगर बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग.2- राजकुमार पोर्त उर्फ सोनू पिता चुन्नीलाल पोर्ते उम्र 20 वर्ष साकिन करवा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग. को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किये, प्रकरण में आरोपी सिद्धान्त पाण्डेय से एक खंजरनुमा धारदार काले रंग का चाकू एवं आरोपी राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू से एक स्टील का फोल्डिंग धारदार चाकू कुल दो नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों को गिरप्तारी बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना के दौरान ग्रामवासियों की भमिका अत्यन्त सराहनीय रही जिनके साहस से अपराधी अपराध घटित नहीं कर पाये और भाग गये जिससे एक बड़ी घटना घटित होने से रह गई। प्रकरण में गिरप्तार आरोपी सिद्धान्त पाण्डेय का पूर्व अपराधिक इतिहास भी रहा है आरोपी सिद्धान्त बलात्कार पाक्सो सहित आर्म्स एक्ट का भी आरोपी रहा है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि मोतीलाल सुर्यवंशी, अंकित जायवाल, धीरज जायसवाल ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार सहित बेलगहना चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!