
भाजपा छोड़ बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, शिवांश दुबे ने कराया प्रवेश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम बचारवार के नवापारा भोगा टोला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रामनामी समाज और सृजन दुर्गोत्सव सेवा समिति से जुड़े बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस महामंत्री शिवांश दुबे ने सभी युवाओं का कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं का नेतृत्व कर रहे सियाराम कौशिक ने कहा कि उनके पूर्वज लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में वे भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में कार्य कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने दोबारा कांग्रेस का साथ देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस की विचारधारा और शिवांश दुबे के नेतृत्व में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
इस अवसर पर शिवांश दुबे ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन को और मजबूत करेगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा नीरज कौशिक के नेतृत्व में तैयार की गई। इस दौरान सियाराम कौशिक, मनीष चौधरी, राजकुमार, संदीप कुमार, किशन लाल, गणेश भरिया, सुनील, विकास सरकार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, राहुल चौधरी, मोनू चौधरी, दुर्गेश सूर्यवंशी, दुर्गेश चौधरी, अजय, भूपेंद्र चौधरी, दुर्गेश डीके, सारांश, शुभम, रामचंद्र, आदित्य चौधरी, अरुण चौधरी, नीरज कौशिक, विक्रम कुमार, नरेंद्र चौधरी, सूरज चौधरी, अमन, देवनारायण, साहिल सूर्यवंशी, योगेश कुमार, राहुल कौशिक, मोटू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।















