LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जीपीएम में डीजीपी अरुण देव गौतम की बड़ी समीक्षा, कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

जीपीएम में डीजीपी अरुण देव गौतम की बड़ी समीक्षा, कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

निर्माणाधीन एसपी कार्यालय और हाईटेक कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, कोटमी लूटकांड सुलझाने वाली टीम की सराहना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 5 जुलाई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने रविवार को जीपीएम जिले के आकस्मिक प्रवास के दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और आम जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा छोड़ बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, शिवांश दुबे ने कराया प्रवेश
भाजपा छोड़ बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, शिवांश दुबे ने कराया प्रवेश
July 6, 2026
भाजपा छोड़ बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, शिवांश दुबे ने कराया प्रवेश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम बचारवार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में आगमन पर कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों, महिला एवं बाल अपराध, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, सामुदायिक पुलिसिंग और डायल-112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

डीजीपी ने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, प्रभावी गश्त, मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, आदतन अपराधियों पर सतत निगरानी रखने तथा तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री श्री साय
स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री श्री साय
July 6, 2026
स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री श्री साय 103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन और अत्याधुनिक पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि आधुनिक पुलिस अधोसंरचना से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

डीजीपी ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और विवेचकों की बैठक लेकर वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना, डिजिटल साक्ष्यों के बेहतर उपयोग, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण तथा न्यायालयीन मामलों की प्रभावी मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया। साथ ही साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने तथा महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
जिले की पहचान बने विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का किया गया सम्मान
जिले की पहचान बने विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का किया गया सम्मान
July 6, 2026
जिले की पहचान बने विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का किया गया सम्मान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 6 जुलाई 2026/ कौशल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के दौरान डीजीपी ने हाल ही में चर्चित कोटमी लूटकांड का कम समय में सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि समन्वित टीमवर्क, वैज्ञानिक अनुसंधान और पेशेवर पुलिसिंग के कारण इस गंभीर मामले का सफल खुलासा संभव हो सका। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है और प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और मानवीय व्यवहार के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!