LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिले की पहचान बने विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का किया गया सम्मान

जिले की पहचान बने विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का किया गया सम्मान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 6 जुलाई 2026/ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जिला आगमन पर कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने उन्हें जिले की विशिष्ट पहचान एवं स्थानीय आजीविका का प्रतीक विष्णुभोग चावल का पैकेट भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. देवांगन ने मंत्री श्री साहेब को बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा विष्णुभोग चावल का उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन किया जा रहा है। अपनी विशिष्ट सुगंध, उत्कृष्ट गुणवत्ता और पारंपरिक पहचान के कारण विष्णुभोग चावल जिले की एक विशेष पहचान बन चुका है तथा इससे ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को भी मजबूती मिल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा समाप्ति की जगह तबादला! कोटखर्रा रोजगार सहायक पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
सेवा समाप्ति की जगह तबादला! कोटखर्रा रोजगार सहायक पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
August 26, 2026
सेवा समाप्ति की जगह तबादला! कोटखर्रा रोजगार सहायक पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम पंचायत कोटखर्रा के रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

          विष्णुभोग चावल के संबंध में जानकारी प्राप्त कर मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का विष्णुभोग चावल जिले की समृद्ध कृषि परंपरा और महिला स्व-सहायता समूहों की मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने और बाजार उपलब्ध कराने के प्रयासों को निरंतर बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे किसानों और महिला समूहों की आय में वृद्धि हो तथा जिले की विशिष्ट पहचान प्रदेश और देशभर में स्थापित हो सके। 

       कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने हरिभूमि एवं आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी को भी विष्णुभोग चावल का पैकेट भेंट कर सम्मानित किया तथा जिले की इस विशिष्ट कृषि उपज और आजीविका गतिविधियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खलारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
बेलगहना में ईद-मिलाद-उन-नबी पर दिखा अकीदत और भाईचारे का रंग, अंजुमन अहले सुन्नत रजाये मुस्तफा कमेटी ने निकाली भव्य बाइक रैली
बेलगहना में ईद-मिलाद-उन-नबी पर दिखा अकीदत और भाईचारे का रंग, अंजुमन अहले सुन्नत रजाये मुस्तफा कमेटी ने निकाली भव्य बाइक रैली
August 26, 2026
बेलगहना में ईद-मिलाद-उन-नबी पर दिखा अकीदत और भाईचारे का रंग, अंजुमन अहले सुन्नत रजाये मुस्तफा कमेटी ने निकाली भव्य बाइक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!