LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भाजपा मंडल सेमरा की संगठनात्मक बैठक जिले की प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने बूथों को मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वहीं जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर जिला महामंत्री किशन ठाकुर एवं किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक बृजलाल सिंह राठौर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के पश्चात भाजपा मंडल सेमरा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सेमरा तिराहा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लूसन राठौर, मंडल सह प्रभारी गंगोत्री राठौर, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, सुश्री विभा नहरेल, मंडल उपाध्यक्ष कलेश्वर मार्को, ओमप्रकाश चौधरी, महामंत्री बरत पैकरा, धीरज राठौर, कोषाध्यक्ष संजय पाल, मंत्री कुमार पैकरा, जितेश राठौर, अमन दुबे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी, हुकुमचंद यादव, पुलस्त राठौर, जितेंद्र धुर्वे, भाजयुमो मंडल महामंत्री प्रकाश काछी सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!