LIVE UPDATE
आज का राशिफलखेलगैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

विकासखंड गौरेला के स्कूलों में उल्लास साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

विकासखंड गौरेला के स्कूलों में उल्लास साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

गौरेला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को विकासखंड गौरेला के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों में उल्लास चौपाल, साक्षरता शपथ एवं सेल्फी प्वाइंट सहित जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समुदाय के लोगों को उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा नवसाक्षरता एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। विद्यालयों में उल्लास चौपाल के माध्यम से साक्षरता के महत्व पर चर्चा की गई और उपस्थित लोगों को साक्षरता शपथ दिलाई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित भारत की कल्पना को बच्चों ने रंगों और शब्दों में किया साकार  सेवा संकल्प अभियान के तहत डाइट पेंड्रा में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
विकसित भारत की कल्पना को बच्चों ने रंगों और शब्दों में किया साकार सेवा संकल्प अभियान के तहत डाइट पेंड्रा में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
October 4, 2026
विकसित भारत की कल्पना को बच्चों ने रंगों और शब्दों में किया साकार सेवा संकल्प अभियान के तहत डाइट पेंड्रा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान विकासखंड गौरेला के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों का उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आलोक शुक्ला ने अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों की जानकारी ली तथा कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

नोडल अधिकारी आलोक शुक्ला ने कहा कि उल्लास साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा और साक्षरता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से इस अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधितों से कार्यक्रम की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और ‘नोटिस’ का खेल… दांव पर नौनिहालों का भविष्य “10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी को गाली क्यों न दूं?”
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और ‘नोटिस’ का खेल… दांव पर नौनिहालों का भविष्य “10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी को गाली क्यों न दूं?”
October 4, 2026
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और 'नोटिस' का खेल... दांव पर नौनिहालों का भविष्य "10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!