LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कांग्रेस नेता शिवांश दुबे ने दी जिले एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता शिवांश दुबे ने दी जिले एवं प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कांग्रेस नेता शिवांश दुबे ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और गीता के उपदेशों के माध्यम से मानवता को कर्म करते हुए सदैव सत्य एवं न्याय का साथ देने का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिवांश दुबे ने कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से जिले और प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में आनंद और समृद्धि का वास हो।

उन्होंने जिले एवं प्रदेशवासियों से जन्माष्टमी पर्व को श्रद्धा, उल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
कनईबहरा के नवापारा में कीचड़ से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क की मांग
कनईबहरा के नवापारा में कीचड़ से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क की मांग
September 5, 2026
कनईबहरा के नवापारा में कीचड़ से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क की मांग बारिश में रास्ते हुए कीचड़ से लथपथ, आवागमन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!