LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न

महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न

27 सितंबर को आयोजित होगी उल्लास कार्यक्रम की महा-परीक्षा, अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ये खबर भी पढ़ें…
स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल
स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल
September 12, 2026
*स्वच्छ भारत मिशन में ₹71,600 के भुगतान अंतर पर उठे सवाल* जीशान अंसारी की कलम से,*12 हितग्राहियों को ₹12 हजार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाली महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण वेबिनार बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी ने की।

वेबिनार बैठक में जिले के तीनों विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सहित उल्लास (ULLAS) कार्यक्रम से जुड़े नोडल अधिकारी एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य महा-परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक रणनीति एवं दिशा-निर्देश तय करना रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप
September 13, 2026
आवास योजना की शिकायत पर ‘स्पेशल क्लोजर’ से उठे सवाल, बिना अंतिम जांच शिकायत बंद करने का आरोप मृत हितग्राही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में उल्लास कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुकेश कोरी, संजय गुप्ता, आलोक शुक्ला, राकेश चौधरी, संजय टांडिया सहित जिले के तीनों विकासखंडों के समस्त ग्राम प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी BEO, नोडल अधिकारियों एवं ग्राम प्रभारियों को महा-परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा से संबंधित तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करने तथा अधिक से अधिक नवसाक्षरों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
राष्ट्रवादी मंच ‘टीम हल्ला बोल’ ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
September 13, 2026
राष्ट्रवादी मंच 'टीम हल्ला बोल' ने अनिल कुमार सोनवानी को बनाया प्रदेश फेसबुक प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रवादी मंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने जिले में 27 सितंबर को होने वाली महा-परीक्षा को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, ग्राम स्तर पर व्यवस्थाओं तथा संबंधित जिम्मेदारियों को लेकर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!