
ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, युवाओं के हाथों सौंपी संगठन की कमान
शिवांश दुबे बने अध्यक्ष, आदित्य चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बचरवार, 19 सितंबर 2026। ब्राह्मण समाज बचरवार की आवश्यक बैठक शिव मंदिर परिसर में समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समाज की नवीन कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस बार संगठन के प्रमुख दायित्वों की कमान युवाओं को सौंपते हुए समाज में नई ऊर्जा, सक्रियता और आधुनिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।
सर्वसम्मति से शिवांश दुबे को अध्यक्ष तथा आदित्य चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं महेंद्र मिश्रा को सचिव और विवेक पांडे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

नवीन कार्यकारिणी- अध्यक्ष: शिवांश दुबे- उपाध्यक्ष: आदित्य चतुर्वेदी- सचिव: महेंद्र मिश्रा- कोषाध्यक्ष: विवेक पांडे- संरक्षक: शिव कुमार दुबे, श्रीराम को दुबे, महेंद्र कुमार दुबे, राजेंद्र कुमार मिश्रा, राज कुमार तिवारी एवं अशोक पांडे
नवनियुक्त अध्यक्ष शिवांश दुबे ने समाज के वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। समाजहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष आदित्य चतुर्वेदी ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए पद से अधिक सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम है। समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट करने के साथ युवाओं की शिक्षा, करियर मार्गदर्शन एवं सामाजिक सहभागिता के लिए धरातल पर ठोस कार्य किए जाएंगे।
बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और वरिष्ठजनों के अनुभव का समन्वय समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। निशांत तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर सुशील चतुर्वेदी, बृजेंद्र पांडे, प्रदीप पांडे, निशांत तिवारी, संजीत पांडे, बृजमोहन मिश्रा, पिंटू पांडे, संदीप दुबे, आकाशदीप तिवारी, आशुतोष दुबे, सुरेंद्र पांडे, सोनू पांडे, शुभम पांडे, श्रेयांश पांडे, कान्हा पांडे, विक्की मिश्रा, रामकृष्ण दुबे, दीपांश दुबे सहित समाज के युवा एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।















