LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बेलतरा में भूमिपूजन से आगे कब बढ़ेगा विकास – अंकित गौरहा 

बेलतरा में भूमिपूजन से आगे कब बढ़ेगा विकास – अंकित गौरहा 

बिलासपुर -:- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति के दावों के बीच शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की बदहाल स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। मंगला चौक से दीनदयाल कॉलोनी,अशोक नगर से बिरकोना,चांटीडीह चौक से डीएलएस कॉलेज,सेंदरी से मोपका बाईपास,राजकिशोर नगर चौक से छठ घाट और साइंस कॉलेज से सब्जी मंडी तक के मार्गों की स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों की परेशानी सामने आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़*
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़*
November 15, 2026
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़ रायगढ़, 15 नवंबर 2026/...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं 

जर्जर सड़कों,गड्ढों और धूल के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन परिस्थितियों के कारण रोज दुर्घटनाए हो रही है। ऐसे में विकास कार्यों की स्वीकृति,भूमि पूजन और निरीक्षण के साथ-साथ उनके धरातल पर क्रियान्वयन और गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
November 15, 2026
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दावे बड़े पर सड़कों पर अपेक्षित सुधार नहीं..

इस मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि जब विकास कार्यों की स्वीकृति के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तो शहर की प्रमुख सड़कों की हालत में अपेक्षित सुधार क्यों नहीं दिखाई दे रहा है? उन्होंने संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़कवार कार्यों की स्थिति,निर्माण की समयसीमा और स्थायी समाधान को लेकर स्पष्ट जानकारी देने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
November 16, 2026
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विकास की असली पहचान भूमिपूजन और स्वीकृति नहीं..

उन्होंने कहा कि जनता को केवल घोषणाएं नहीं,बल्कि सुरक्षित और सुगम सड़कें चाहिए। अब संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि वे समस्याओं का निराकरण कर समयबद्ध तरीके से ठोस परिणाम सामने रखें। विकास की असली पहचान स्वीकृति और भूमि पूजन नहीं,बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले काम और जनता को मिलने वाली राहत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!