LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। झंडी डोंगरी कोदवाही में साकत पनिका समाज, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके संघर्ष, बलिदान और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को याद किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
22.92 लाख की कथित वित्तीय गड़बड़ी पर FIR के निर्देश बेअसर! मरवाही वनमंडल में कार्रवाई क्यों ठप, दोषियों को किसका संरक्षण?
22.92 लाख की कथित वित्तीय गड़बड़ी पर FIR के निर्देश बेअसर! मरवाही वनमंडल में कार्रवाई क्यों ठप, दोषियों को किसका संरक्षण?
November 15, 2026
मरवाही वनमंडल में 22.92 लाख की वित्तीय अनियमितता का खुलासा, फर्जी वाउचर और कूटरचित हस्ताक्षरों से सरकारी राशि निकालने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जयंती समारोह के दौरान समाज के अधिकारों और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग में बहाली की मांग को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने आगामी 8 दिसंबर 2026 को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित संबंधित क्षेत्रों में व्यापक आंदोलन करने का संकल्प लिया। आंदोलन के माध्यम से राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार तक समाज की मांग पहुंचाई जाएगी तथा ज्ञापन सौंपकर अनुसूचित जनजाति वर्ग में बहाली की मांग उठाई जाएगी।

कार्यक्रम में साकत पनिका समाज के प्रदेश अध्यक्ष वंशधारी सावरा, राष्ट्रीय महासचिव थानू राम बघेल एवं संगठन सचिव नीलबहादुर काशीपुरी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़*
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़*
November 15, 2026
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़ रायगढ़, 15 नवंबर 2026/...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन सचिव नीलबहादुर काशीपुरी ने कहा—अधिकारों की मांग के लिए समाज होगा एकजुट

इस अवसर पर संगठन सचिव नीलबहादुर काशीपुरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पनिका समाज को भी अपने संवैधानिक अधिकारों और जनजातीय पहचान की मांग के लिए संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा 8 दिसंबर 2026 को व्यापक आंदोलन का संकल्प लिया गया है। इस आंदोलन में मध्यप्रदेश के आठ जिलों को छोड़कर शेष मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में समाज के लोग एकजुट होकर अपनी मांगों को बुलंद करेंगे। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपकर अनुसूचित जनजाति वर्ग में बहाली की मांग की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
November 16, 2026
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे कहा कि समाज की मांग को शासन तक पहुंचाने के लिए सभी सामाजिक पदाधिकारियों, युवाओं और समाजजनों को एक मंच पर आना होगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जाएगी, ताकि समाज की आवाज सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

8 दिसंबर के आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी….

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित आंदोलन के तहत विभिन्न जिलों में समाज के लोग एकत्रित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखेंगे। इसके बाद संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। जयंती समारोह के समापन पर उपस्थित समाजजनों ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और 8 दिसंबर 2026 के आंदोलन को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!