LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

अमृत सरोवर कुदरी के साथ ही सभी पंचायतों में वृक्षा रोपण अभियान शुरू

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने बरगद के पौधे का किया रोपण

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमृत सरोवर कुदरी के साथ ही सभी पंचायतों में वृक्षा रोपण अभियान शुरू

गौरेला पेंड्रा मरवाही,/विश्व पर्यावरण दिवस पर आज पेण्ड्रा विकासखण्ड के अमृत सरोवर गाता तालाब कुदरी में जिला स्तरीय वृक्षा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अमृत सरोवर के मेढ़ पर बरगद के पौधे और परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कौशल प्रसाद तेन्दुलकर ने पीपल के पौधे का रोपण किया। इसी तरह सरोवर के चारो तरफ मेढ़ पर जनप्रतिनिधियों और ग्राम वासियों ने आम, जामुन, कटहल, बिही आदि के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। अमृत सरोवर कुदरी के साथ ही जिले के सभी पंचायतों में आज से वृक्षा रोपण अभियान शुरू किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षा रोपण का उद्देश्य पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण करना है। प्रकृति के दोहन होने से तापमान बढ़ता है और जल संकट का सामना करना पड़ता है। उन्होंने हर साल बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका देख-भाल एवं संरक्षण के लिए संकल्प लेने कहा। उन्होने वर्षा जल संचय के लिए सभी शासकीय एवं निजी भवनों में रेनवाटर हारवेस्टिंग अनिवार्य रूप से लगाने की भी अपील की।
परियोजना निदेशक श्री तेन्दुलकर ने कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों की बड़ी अहमियत है। वृक्षों से हमें सिर्फ छाया ही नही मिलता बल्कि फल-फूल, ईंधन आदि भी मिलते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक करने कहा। कार्यक्रम को जनपद सीईओ पेण्ड्रा डॉ. संजय शर्मा, सरपंच श्री ईश्वर सिंह मरावी और जागरूक महिला श्रीमती जानकी बाई ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्व सहायता की महिलाएं, ग्रामवासी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!