LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

दुष्कर्म के आरोपी को मिली कोर्ट से 20 साल की सजा,नाबालिग से दुष्कर्म की सजा

दुष्कर्म के आरोपी को मिली कोर्ट से 20 साल की सजा,नाबालिग से दुष्कर्म की सजा

रायपुर:- नाबालिग पीड़िता को अपने घर से बहला फुसलाकर गुजरात ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को विशेष अपर सत्र न्यायाधीश किरण थवाईत पेंड्रारोड ने सुनाई सजा,

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला मई 2022 का गौरेला थाना का है जहां दुष्कर्म के आरोपी अमन सिंह राठौर उम्र 19 वर्ष औऱ उसका साथी निखिल राठौर उम्र 19 निवासी भदौरा गौरेला के रहने वाले है, आरोपी अमन राठौर नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर उसे विवाह का झूठा प्रलोभन देकर राजकोट गुजरात भगा कर ले गया था और पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा,दुष्कर्म के आरोपी के साथी निखिल राठौर ने इस वारदात में आधी रात को नाबालिग को घर से भगाने में साथ दिया था। गौरेला पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय पेश किया था। सुनवाई पूरी होने के उपरांत विशेष अपर सत्र न्यायाधीश किरण थवाईत ने सुनावई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी अमन राठौर और इस वारदात में उसके साथी निखिल राठौर को सजा सुनाई है आरोपी को भारतीय दंड सहिंता की धारा 363 में 3 वर्ष का सश्रम कारवास और 500 रुपये के अर्थदंड, धारा 366 में 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड के साथ धारा 5-सहपठित धारा 06 लैंगिक अपराध बालक संरक्षण अधिनियम 2012 के अपराध में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रुपये के अर्थदंड के साथ सजा सुनाई गई है, दुष्कर्म आरोपी के साथी को भी 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है.कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि अर्थदंड न चुका पाने की स्थिति में आरोपी को 01 वर्ष की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी।मामले में पंकज नगायच अतिरिक्त लोक अभियोजक ने पैरवी की।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!