LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

गुरुकुल विद्यालय के छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया समाज को स्वच्छता का संदेश

गुरुकुल विद्यालय के छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया समाज को स्वच्छता का संदेश

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही:- में शासकीय गुरुकुल विद्यालय के माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश समाज में दिया शासन के द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रतिदिन स्वच्छता को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं जिसमें आज मानव श्रृंखला का कार्यक्रम आयोजित था शाला की प्रधान पाठिका सुनीता लाल की अगवाई में आज गुरुकुल परिसर के सामने तथा कलेक्टर परिसर के सामने माध्यमिक शाला के बच्चों के द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई जिसमें कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्र उपस्थित थे मानव श्रृंखला बनाने का उद्देश्य समाज के बीच स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देना था इस मानव श्रृंखला में शाला में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित थे नन्हे मुन्ने छोटे-छोटे बच्चों ने आज एकजुट होकर हमें यह संदेश दिया की स्वछता हमारे लिए कितनी आवश्यक है महात्मा गांधी जी का मुख्य उद्देश्य देश में स्वच्छता बनाए रखना भी था उसे उद्देश्य को आगे बढ़ते हुए स्वच्छता स्वस्थ शरीर एवं मन के लिए कितना जरूरी है यह इस मानव श्रृंखला के द्वारा बताया गया

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा
June 13, 2026
ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!