LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई: ग्राम पंचायत कुम्हारी सानी में नवनिर्वाचित सरपंच व पंच ने शपथ ग्रहण कराने के साथ संभाला कार्यभार।

पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई: ग्राम पंचायत कुम्हारी सानी में नवनिर्वाचित सरपंच व पंच ने शपथ ग्रहण कराने के साथ संभाला कार्यभार। कोरबा। पसान :: आज छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत कुम्हारी सानी में पंचायत सचिव के द्वारा सरपंच और पंचो कों सपथ दिलाया गया। जिसके बाद नवनिर्वाचित सरपंच व पंच अपना पदभार ग्रहण किए आपको बताते चलें कि 73वें संविधान संशोधन 1992 के पश्चात सरपंच और वार्ड पंच का पद एक संवैधानिक पद है जिसका एक निश्रित समय के बाद चुनाव ग्राम पंचायत क्षेत्र में निवास करने वाले मतदाताओं द्वारा प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। ग्राम पंचायत भवन कुम्हारी सानी में नवनिर्वाचित सरपंच हिरौंदिया बाई रामनारायण कोर्चे सचिव चंदसाय कुशराम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह के बाद नवनिर्वाचित सरपंच ने कहा कि वह पंचायत के एक-एक मुहल्ले का विकास करेंगीं। सभी की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इसी के साथ ही प्रत्येक हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ सहायक सचिव राजकुमार कोर्चे व वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल: तय समय पर नहीं जारी हो सका 5वीं-8वीं का रिजल्ट, आखिर जिम्मेदार कौन?
जीपीएम में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल: तय समय पर नहीं जारी हो सका 5वीं-8वीं का रिजल्ट, आखिर जिम्मेदार कौन?
April 30, 2026
जीपीएम में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल: तय समय पर नहीं जारी हो सका 5वीं-8वीं का रिजल्ट, आखिर जिम्मेदार कौन?...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!