LIVE UPDATE
रायपुर

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,188 जजों का तबादला

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 188 जजों का तबादला

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
June 25, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) स्थित जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में संचालित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ ट्रांसफर: हाईकोर्ट ने प्रदेश के 188 जजों का तबादला किया है। इनमें 4 जिलों के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीशों को बदला गया है। साथ ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से लेकर सिविल जज जूनियर डिवीजन तक के ट्रांसफर हुए हैं हाईकोर्ट से जारी आदेश के अनुसार 4 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 4 सीजेएम रैंक के जज, 60 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले हुए हैं। 33 सीनियर सिविल जज और 87 सिविल जज जूनियर डिवीजन का भी तबादला किया गया है। जगदलपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार ठाकुर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार विजिलेंस बनाया गया है।
रायपुर की एडीजे निधि शर्मा तिवारी को हाईकोर्ट में एडिशनल रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल (डीई एंड ई) बनाया गया है। विवेक कुमार वर्मा को रजिस्ट्रार कंप्यूटराइजेशन बनाया गया है। सुमीत कपूर को एडिशनल रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल बनाया गया है। ओम प्रकाश जायसवाल हाईकोर्ट लीगल सर्विस सचिव बनाए गए हैं।

बिलासपुर जिला न्यायालय में नई पोस्टिंग इसके अलावा बड़ी संख्या में अतिरिक्त सेशन जजों के भी तबादले किए गए हैं। बिलासपुर के एडीजे सुनील कुमार जायसवाल का तबादला कोंडागांव किया गया है। एडीजे अशोक कुमार लाल को बलौदा बाजार भेजा गया है। इसके अलावा एडीजे अविनाश कुमार त्रिपाठी का तबादला राजनांदगांव किया गया है। जबकि बिलासपुर में शैलेष कुमार करताप, आदित्य जोशी और अगम कुमार कश्यप की पोस्टिंग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
पढ़ाई के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : डीईओ रजनीश तिवारी”
पढ़ाई के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : डीईओ रजनीश तिवारी”
June 25, 2026
पढ़ाई के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : डीईओ रजनीश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!