LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सर्वसम्मति से योगेन्द्र सिंह नहरेल बने मरवाही पत्रकार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष

सर्वसम्मति से योगेन्द्र सिंह नहरेल बने मरवाही पत्रकार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
मरवाही पत्रकार संघ की बैठक 29 जून 2025 को वन विभाग मरवाही रेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से योगेन्द्र सिंह नहरेल को मरवाही पत्रकार संघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह निर्णय भूतपूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर आगामी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़*
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़*
November 15, 2026
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़ रायगढ़, 15 नवंबर 2026/...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में पत्रकार हित और संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा की गई। सदस्यों ने निर्णय लिया कि नए पत्रकार साथियों से विधिवत आवेदन और सदस्यता शुल्क लेकर उन्हें संघ की सदस्यता प्रदान की जाएगी, जिससे मरवाही पत्रकार संघ की सदस्य संख्या बढ़ाई जा सके। साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के हित में संघ के सभी सदस्यों को एकता के सूत्र में बांधकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

इस बैठक में मरवाही पत्रकार संघ के संरक्षक मुरारी लाल रैदास, सचिव राजेन्द्र प्रसाद सोनी, संरक्षक वीरेंद्र पांडे, अमित तिवारी, पत्रकार साथी चंद्रसेन पटास्कर, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास सुमेर, मीडिया प्रभारी सूरज यादव, पत्रकार सीता पवन बनाफर सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
November 15, 2026
झंडी डोंगरी कोदवाही में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 8 दिसंबर को जनजातीय बहाली की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह नहरेल को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता
November 16, 2026
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का समापन, राजनांदगांव नगर की टीम बनी विजेता गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!