LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

तिलोरा के शिक्षकों पर लापरवाही का खामियाजा, असंचयी वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी करने के निर्देश

तिलोरा के शिक्षकों पर लापरवाही का खामियाजा, असंचयी वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी करने के निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने पेंड्रा विकासखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों, प्राथमिक व मिडिल स्कूल और छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान तिलोरा के शासकीय प्राथमिक शाला अमलीडाड में कार्य में लापरवाही पाए जाने पर शिक्षक प्रीतम दास और कमलेश प्रसाद चौधरी के विरुद्ध असंचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
April 23, 2026
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—“जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण और पोषण ट्रैकर एप में सही जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। तिलोरा में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन करते हुए उन्होंने तकनीकी सहायक को निर्देशित किया कि उपयुक्त स्थान नहीं होने पर लेआउट जारी न किया जाए।

कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोडगार में छात्राओं की उपस्थिति, साफ-सफाई और पठन-पाठन गतिविधियों की भी समीक्षा की। कोटमी में बन रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन का निरीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
April 24, 2026
जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तिलोरा के शासकीय प्राथमिक शाला बंजारीपारा में कक्षा 5वीं के बच्चों को हिंदी की किताब पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक स्थिति का परीक्षण किया। बच्चों से पहाड़े और गणित के प्रश्न भी पूछे गए, साथ ही उन्हें मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने की समझाइश दी गई। कलेक्टर ने स्कूल परिसर में किचन गार्डन विकसित करने और स्वच्छता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने घघरा जलाशय में बन रहे फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर 16 गांवों को जलापूर्ति की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत कुदरी में बने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) का निरीक्षण कर जनपद सीईओ को जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!