LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जोगीसार गाँव में सियार का हमला – आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल, दहशत का माहौल

जोगीसार गाँव में सियार का हमला – आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल, दहशत का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के जोगीसार गाँव में बीती रात भय और अफरा-तफरी का माहौल तब बन गया जब एक जंगली सियार अचानक गाँव की रिहायशी बस्ती में घुस आया। देखते ही देखते उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। महज कुछ ही देर में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण – जिनमें पुरुष, महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं – उसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई नगर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर विवाद, ITI कॉलेज का वीडियो वायरल
भिलाई नगर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर विवाद, ITI कॉलेज का वीडियो वायरल
September 30, 2026
भिलाई नगर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर विवाद, ITI कॉलेज का वीडियो वायरल,.....! वोट चोरी के आरोपों के बीच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने बताया कि रात गहराने के बाद लोग अपने-अपने घरों में थे। तभी सियार बस्ती की गलियों में घुस आया और अचानक सामने आने वाले लोगों को नोचने और काटने लगा। इस बीच गाँव के एक युवक पर भी सियार ने उस समय हमला किया जब वह अपने घर के अंदर सो रहा था।

हमले में घायल सभी ग्रामीणों को निजी साधनों से तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
खबरों का राजा न्यूज़ का बड़ा असर: समाचार प्रकाशित होने के बाद नाबालिग छात्रा के मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
खबरों का राजा न्यूज़ का बड़ा असर: समाचार प्रकाशित होने के बाद नाबालिग छात्रा के मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
September 30, 2026
खबरों का राजा न्यूज़ का बड़ा असर: समाचार प्रकाशित होने के बाद नाबालिग छात्रा के मामले में बाल अधिकार संरक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का मानना है कि यह सियार पागल हो गया है, तभी लगातार लोगों को निशाना बना रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो ऐसी घटनाएँ दोबारा भी हो सकती हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक सियार जंगल की ओर भाग चुका था। फिलहाल गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग रात के समय घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना
September 30, 2026
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!