झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पसान में संघ का विजयदशमी उत्सव – सैकड़ों गणवेशधारी स्वयंसेवकों का पथ संचलन, गूंज उठा ‘संघ शक्ति कलयुगे’ का जयघोष

मिथलेश आयम, कोरबा।पसान : विजयदशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम शुक्रवार को पसान की सड़कों पर देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने पसान मंडल में भव्य पथ संचलन किया। “संघ शक्ति कलयुगे” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।यह संचलन पसान यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, पसान बस्ती, रेस्ट हाउस तिराहा होते हुए पुनः अपने स्थान पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रभावना को सशक्त बनाना रहा।मुख्य वक्ता कोरबा विभाग प्रचारक योगेश्वर साहू ने अपने उद्बोधन में कहा—

“त्रेतायुग में भगवान राम ने, द्वापरयुग में भगवान कृष्ण ने धर्म की स्थापना की, और अब कलयुग में ‘संघ शक्ति’ ही धर्म की रक्षा का माध्यम है। संघ के 100 वर्षों की यात्रा समाज को हृष्ट-पुष्ट, सशक्त और संगठित बनाने की दिशा में समर्पित रही है।”उन्होंने बताया कि संघ ने इन वर्षों में सेवा भारती, भारतीय मजदूर संघ, विद्या भारती, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे अनेक आनुषंगिक संगठनों के माध्यम से समाज के हर क्षेत्र में योगदान दिया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पटेल सिंह तंवर, जिला प्रचारक उमेंद्र साहू, जिला संपर्क प्रमुख प्रवीण राय, पेंड्रा जिला एकल विद्यालय समन्वयक तिलक नामदेव, खंड कार्यवाह राजकुमार पांडेय, गौसेवा आयोग सदस्य रामशरण तंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप मराबी, महामंत्री ईश्वर आमों, शशांक शुक्ला, भाजमोयू मंडल अध्यक्ष हिमांशु पांडेय, सह कार्यवाह ओमप्रकाश जायसवाल, खंड व्यवस्था प्रमुख मुकेश साहू, बौद्धिक प्रमुख प्रकाश तिवारी, प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश पोर्ते, सेवा प्रमुख रामाधार यादव, धर्म जागरण प्रमुख विनोद पांडे, गौ सेवा प्रमुख संतोष गुप्ता, जागरण पत्रिका प्रमुख संतोष साहू, सामाजिक सद्भाव प्रमुख कुशल सिंह, ग्राम विकास प्रमुख अरविंद दुबे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों की गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम विशेष रूप से आकर्षक बना। अंत में सभी ने एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ विजयदशमी उत्सव का समापन किया।

Back to top button
error: Content is protected !!