LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जिले के कर्मचारियों का संगीत व काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी को डाइट पेंड्रा में 

जिले के कर्मचारियों का संगीत व काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी को डाइट पेंड्रा में

पेंड्रा/समस्त कर्मचारी संगठन एवं कर्मचारी प्रतिभा मंच जीपीएम के तत्वाधान में गौरेला पेंड्रा मरवाही के समस्त विभागों के कर्मचारियों की गायन व काव्यपाठ प्रतिभा को मंच देने के लिए वाइस ऑफ जीपीएम आयोजन 5 जनवरी को डाइट पेंड्रा में 10:30 बजे से किया जायेगा इस आयोजन में प्रतिभा मंच के सदस्यों ने प्रशासनिक अनुमति भी प्राप्त कर ली है एवं जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता तथा प्रेस क्लब जीपीएम को सूचना सह आमंत्रण भी प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में जिले के अंतर्गत समस्त विभाग के लगभग 60 प्रतिभावान प्रतिभागियों ने आयोजक मंडल के पास अपना पंजीयन कराया है और कार्यक्रम के नियम शर्तों के बारे में अवगत हो चुके हैं। इस प्रतियोगिता में नियमित कर्मचारी अधिकारी के अलावा संविदा कर्मचारी भी भाग लिए हैं।कार्यक्रम की सफलता हेतु आयोजक मंडल द्वारा रुपरेखा तैयार कर अलग अलग दायित्व भी प्रदान किये गये हैं।प्रतिभा मंच के सदस्यों ने कहा है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और जिले के कर्मचारियों की प्रतिभाओं से परिचित होना है।इस कार्यक्रम के आयोजक समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारियोंं के संगठन हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
युवा उत्सव में लोक संस्कृति की दिखी अनुपम छटा, युवाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
युवा उत्सव में लोक संस्कृति की दिखी अनुपम छटा, युवाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा
November 13, 2026
युवा उत्सव में लोक संस्कृति की दिखी अनुपम छटा, युवाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा युवा उत्सव प्रतिभाओं को निखारने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सन 2025 नव वर्ष के आगमन पर इस आयोजन को जिले में एक अच्छे पहल के रूप में देखा जा रहा है।मंच के सदस्यों ने सीजन वन के इस कार्यक्रम में जिले के समस्त कर्मचारियों-अधिकारियों को शामिल होने हेतु निवेदन किया है

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ताम्रकार समाज की नई कार्यकारिणी गठित, अनुज ताम्रकार बने अध्यक्ष
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ताम्रकार समाज की नई कार्यकारिणी गठित, अनुज ताम्रकार बने अध्यक्ष
November 13, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ताम्रकार समाज की नई कार्यकारिणी गठित, अनुज ताम्रकार बने अध्यक्ष सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, सामाजिक एकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!