LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शिक्षा विभाग की लापरवाही: जुलाई आ गया, अब तक बच्चों को किताबें नहीं…कौन है जिम्मेदार….?

  • 📚 शिक्षा विभाग की लापरवाही: जुलाई आ गया, अब तक बच्चों को किताबें नहीं…कौन है जिम्मेदार….?

गौरेला-पेंड्रा मरवाही:- जिले के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों सहित अन्य शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के हाथ में जुलाई तक किताबें नहीं पहुंची हैं। नया सत्र शुरू हुए एक महीना बीत गया, फिर भी शैक्षणिक पुस्तकें बच्चों को नहीं मिल पाई हैं। किताबों की स्कैनिंग न हो पाना इसका कारण बताया जा रहा है, लेकिन यह कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसा साबित हो रहा है।

बिना किताब पढ़ाई कैसे…?

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शासन की ओर से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन पढ़ाई के सबसे जरूरी साधन – किताबें – ही समय पर नहीं दी जा रही हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि बच्चे आखिर कैसे पढ़ाई करेंगे..? कई बच्चों ने किताबें न मिलने के कारण स्कूल जाना भी छोड़ दिया है….?

कौन है जिम्मेदार….?

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 13, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस लापरवाही के लिए शिक्षा विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन भी जिम्मेदार है। जून खत्म हो गया, जुलाई भी आ गया, लेकिन अधिकारी चुप बैठे हैं। तकनीकी बहानों के पीछे छुपकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

अभिभावकों की चिंता, शिक्षकों की मजबूरी…?

ये खबर भी पढ़ें…
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
August 14, 2026
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा उत्कृष्ठ धावकों को किया गया सम्मानित  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक बिना किताबों के सीमित संसाधनों से पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान हैं। कई जगहों पर पालक निजी स्तर पर किताबें खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आत्मानंद स्कूलों में पाठ्यक्रम अलग होने के कारण किताबें बाजार में भी आसानी से नहीं मिल पा रही हैं।

क्या जल्द होगा समाधान...?

अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस गंभीर समस्या को कब गंभीरता से लेता है। यदि जल्द ही किताबें वितरित नहीं हुईं, तो इस सत्र में भी पढ़ाई का नुकसान होना तय है, और यह सत्र भी अव्यवस्था की भेंट चढ़ जाएगा।

📌 प्रशासन से मांग:..?

किताबों की स्कैनिंग व वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता।

  1. बच्चों के हित में जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

यदि समय पर पुस्तकें नहीं मिल पातीं, तो वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए..?

Back to top button
error: Content is protected !!