LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

पसान में कांग्रेस के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष जगत पाल सिंह आयाम का भव्य स्वागत

पसान। कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष जगत पाल सिंह आयाम का पसान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामना के साथ उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आयाम को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई। वक्ताओं ने कहा आयाम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और संगठन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मो. जुनैद खान, जफर खान, दिलीप कोरम (उपसरपंच पिपरिया), ओमप्रकाश यादव (ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पसान), उदय सिंह वाकरे, हेमचंद यादव, उदय यादव, आनंद कुमार (जनपद सदस्य पोड़ी कला), सुरेंद्र तिग्गा (सरपंच पसान), राजेश कुजूर, धनमान सिंह (सरपंच खोडरी), देव कुमार मार्को (पूर्व जनपद सदस्य पोड़ी कला), अन्नू सिंह तंवर, सलीम खान, क़लम बेग (पंच पसान) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने आयाम को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में स्टांप घोटाले का विस्फोट: कलेक्टर पर सीधे आरोप, CBI जांच की मांग से मचा बवाल!”
रायपुर में स्टांप घोटाले का विस्फोट: कलेक्टर पर सीधे आरोप, CBI जांच की मांग से मचा बवाल!”
April 25, 2026
“रायपुर में स्टांप घोटाले का विस्फोट: कलेक्टर पर सीधे आरोप, CBI जांच की मांग से मचा बवाल!” रायपुर, Raipur /...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!