LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

रुमगा में नशा मुक्ति अभियान, चौकी प्रभारी अजय वारे ने दिलाई नशा मुक्त रहने की शपथ

रुमगा में नशा मुक्ति अभियान, चौकी प्रभारी अजय वारे ने दिलाई नशा मुक्त रहने की शपथ

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम पंचायत रुमगा में आज नशा मुक्ति पखवाड़ा अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी अजय वारे ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की सेहत, आर्थिक स्थिति और परिवार दोनों के लिए हानिकारक है और समाज में अपराध को बढ़ावा देता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने गांव को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।

ये खबर भी पढ़ें…
“साड़ी खरीदी में संगठित लूट! DMF घोटाले के आरोपी को ठेका, विभागीय मिलीभगत का खुला खेल”
“साड़ी खरीदी में संगठित लूट! DMF घोटाले के आरोपी को ठेका, विभागीय मिलीभगत का खुला खेल”
April 25, 2026
“साड़ी खरीदी में संगठित लूट! DMF घोटाले के आरोपी को ठेका, विभागीय मिलीभगत का खुला खेल” साड़ी खरीदी में कमीशनखोरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में समाजसेवी अमन शर्मा ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया

उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है और युवाओं का भविष्य खराब करता है। अमन शर्मा ने युवाओं से कहा कि वे खेलकूद, शिक्षा और रोजगार में आगे बढ़ें और अपने समय व ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाकर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इसे समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
NOC में ‘प्रतिनियुक्ति’ का बड़ा खेल! नियमों को रौंदकर प्रधान पाठकों को बना दिया हॉस्टल अधीक्षक, दोहरी ड्यूटी और विभागीय मनमानी पूरी तरह बेनकाब”
NOC में ‘प्रतिनियुक्ति’ का बड़ा खेल! नियमों को रौंदकर प्रधान पाठकों को बना दिया हॉस्टल अधीक्षक, दोहरी ड्यूटी और विभागीय मनमानी पूरी तरह बेनकाब”
April 25, 2026
NOC में ‘प्रतिनियुक्ति’ का बड़ा खेल! नियमों को रौंदकर प्रधान पाठकों को बना दिया हॉस्टल अधीक्षक, दोहरी ड्यूटी और विभागीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी नशा मुक्त रहने और अपने गांव में किसी भी प्रकार के नशे को रोकने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में चौकी प्रभारी अजय वारे और अमन शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को नशा से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ दिलाई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में स्टांप घोटाले का विस्फोट: कलेक्टर पर सीधे आरोप, CBI जांच की मांग से मचा बवाल!”
रायपुर में स्टांप घोटाले का विस्फोट: कलेक्टर पर सीधे आरोप, CBI जांच की मांग से मचा बवाल!”
April 25, 2026
“रायपुर में स्टांप घोटाले का विस्फोट: कलेक्टर पर सीधे आरोप, CBI जांच की मांग से मचा बवाल!” रायपुर, Raipur /...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!