LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

नामांतरण के नाम पर जमीन बेचने का आरोप: 10 लाख में सौदा कर रकम हड़पने की शिकायत, थाने में दिया आवेदन

नामांतरण के नाम पर जमीन बेचने का आरोप: 10 लाख में सौदा कर रकम हड़पने की शिकायत, थाने में दिया आवेदन

उमरिया/पेंड्रा। जमीन के नामांतरण का भरोसा देकर कथित रूप से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पेंड्रा निवासी एक व्यक्ति ने उमरिया कोतवाली में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसकी जमीन का सौदा उसकी जानकारी का लाभ उठाकर किया गया और तय राशि का पूरा भुगतान भी नहीं किया गया।
शिकायतकर्ता लक्ष्मी शंकर उपाध्याय ने अपने आवेदन में बताया है कि वह मूल रूप से पेंड्रा (छत्तीसगढ़) का निवासी है, लेकिन पिछले कई वर्षों से उमरिया में निवास कर रहा है। आवेदन के अनुसार, वर्ष 1978 से उसके कब्जे में पेंड्रा स्थित दो डोली भूमि है।

ये खबर भी पढ़ें…
“सीईओ की क्लास! मुख्यमंत्री साय बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हर योजना का लाभ”
“सीईओ की क्लास! मुख्यमंत्री साय बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हर योजना का लाभ”
July 28, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2025 में सौरभ उपाध्याय ने जमीन का नामांतरण कराने और आवश्यकता पड़ने पर बिक्री कराने का भरोसा दिलाया। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच 16 जून 2025 को एक नोटरी अनुबंध भी किया गया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त अनुबंध के आधार पर उसकी जमीन लगभग 10 लाख रुपये में बेच दी गई। हालांकि उससे 5 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था, जिसमें केवल ढाई लाख रुपये ही दिए गए, जबकि शेष राशि बिक्री के बाद देने का वादा किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि बाकी रकम अब तक नहीं दी गई और आरोपित ने मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया है।
पीड़ित ने आवेदन में इसे छल-कपट और धोखाधड़ी बताते हुए सौरभ उपाध्याय के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, पुलिस को आवेदन सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस की जांच और जांच के बाद की कार्रवाई का इंतजार है। आवेदन में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
क्षेत्र में चर्चा है कि सौरभ उपाध्याय पर जमीन से जुड़े विवाद और कथित धोखाधड़ी के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई पीड़ित अभी सामने आना बाकी हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑनलाइन आवेदन बेअसर! सकोला तहसील में आवेदकों को फिर बुलाया जा रहा कार्यालय
ऑनलाइन आवेदन बेअसर! सकोला तहसील में आवेदकों को फिर बुलाया जा रहा कार्यालय
July 28, 2026
तहसील बना चक्करघिन्नी? सकोला तहसीलदार के नए नियमों से ग्रामीण परेशान, ऑनलाइन आवेदन के बाद भी बुलाया जा रहा कार्यालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!