LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

बिलासपुर :: अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर बेलगहना पुलिस की प्रहार

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी बिलासपुर :: मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 01.03.2025 को कार्यवाही करते हुये अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर रेड कार्यवाही कर ग्राम डांड बछाली में आरोपी थानूराम प्रजापति पिता रामलाल प्रजापति उम्र 31 वर्ष साकिन डांडबछाली चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से 02 नग 15-15 लीटर वाले अलग अलग प्लास्टिक डिब्बा एवं 28 नग 1-1 पाव के प्लास्टिक पन्नी में कुल 37 लीटर महुआ शराब कीमती 7400 रू. को विधिवत जप्त कर आरोपी थानूराम प्रजापति के विरूद्ध धारा 34(2), 34(1)ख आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी थानूराम प्रजापति को 01.03.2025 को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे,प्रआर नरेंद्र पात्रे,आरक्षक ईश्वर नेताम, आर विजेंद्र कोल, महिला आर किरण राठौर की विशेष भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
September 12, 2026
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न 27 सितंबर को आयोजित होगी उल्लास कार्यक्रम की महा-परीक्षा,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!