LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

बिलासपुर के वैभव डहरिया ने CBSE 10वीं में 90% अंक लाकर गांव और स्कूल का नाम किया रोशन

बिलासपुर: दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसे सच कर दिखाया है बिल्हा ब्लॉक के ग्राम अटर्रा के मूल निवासी वैभव डहरिया ने। एसटी जेवियर स्कूल, भरनी (बिलासपुर) के छात्र वैभव ने CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। उनके पिता श्री मनहरण डहरिया वन विभाग में सेवारत हैं।

​वैभव की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा कोटमिकला जैसे सुदूर वन इलाके में रहकर प्राप्त की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी लगन से ग्राम अटर्रा में अब तक के सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र बनने का गौरव हासिल किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
September 29, 2026
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर 7 एवं 8 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​पिता की तरह करना चाहते हैं देश की सेवा वैभव भविष्य में अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए वन विभाग में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) या भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है।

​उनकी इस विशेष उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता का सपना पूरा हुआ है, बल्कि गांव, शहर और स्कूल का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। इस शानदार सफलता पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों और परिजनों ने वैभव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
September 29, 2026
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ 'हर्बल प्रोडक्ट' की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!