LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सूरजपुर में नाबालिग चालकों पर पुलिस का बड़ा अभियान: 102 स्कूली छात्र पकड़े गए, ₹71,600 का जुर्माना

सूरजपुर में नाबालिग चालकों पर पुलिस का बड़ा अभियान: 102 स्कूली छात्र पकड़े गए, ₹71,600 का जुर्माना

सूरजपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस ने नाबालिग स्कूली छात्रों के वाहन चलाने के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर बुधवार को जिलेभर के स्कूलों के आसपास एवं प्रमुख मार्गों पर सघन जांच की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान के दौरान 102 नाबालिग छात्र-छात्राएं दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़े गए। सभी मामलों में संबंधित अभिभावकों को बुलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान ₹63,000 का समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 58 अन्य वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए ₹8,600 का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 160 प्रकरणों में ₹71,600 का समन शुल्क वसूला गया।

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार लोगों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई और सभी मामलों में इस्तगाशा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने कहा कि नाबालिग छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि उनके जीवन और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

सूरजपुर पुलिस ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। छात्रों को नियमों की जानकारी देकर समझाया जा रहा है कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाएं। पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगे भी जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!