LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बीआरसीसी पर लगातार उगाही और धमकी के गंभीर आरोप, जिला शिक्षा विभाग पर संरक्षण देने के सवाल

बीआरसीसी पर लगातार उगाही और धमकी के गंभीर आरोप, जिला शिक्षा विभाग पर संरक्षण देने के सवाल

कोरबा। जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में पदस्थ स्त्रोत समन्वयक (बीआरसीसी) गुलाबदास महंत पर गंभीर आरोपों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। संकुल शैक्षिक समन्वयकों (CAC) ने 1 सितम्बर 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी को लिखे गए पत्र में महंत पर अवैध पैसों की मांग और धमकाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीआरसीसी की मनमानी और भ्रष्टाचार से वे मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं, जिससे शैक्षिक गतिविधियों में भी बाधा आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच अधिकारी तक नहीं नियुक्त

शिकायत के बाद भी अब तक जिले से कोई जांच अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है। इससे संरक्षण और मामले को दबाने की कोशिश की चर्चाएं तेज हैं। शैक्षिक समन्वयकों का आरोप है कि बीआरसीसी महंत को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तक कि निरीक्षण के नाम पर CAC से कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी कराए जा रहे हैं ताकि भविष्य में किसी भी जांच से बचा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फोन पर मांगे जा रहे पैसे, न देने पर धमकी

समन्वयकों ने अपने पत्र में लिखा है कि बीआरसीसी गुलाबदास महंत फोन कर संकुल अनुदान की राशि की मांग करते हैं और पैसा नहीं देने पर भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) की धमकी दी जाती है। इससे शैक्षिक माहौल दूषित हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुराने मामलों में भी उठे थे सवाल

यह आरोप कोई पहला मामला नहीं है। सत्र 2022-23 और 2023-24 के दौरान भी जब महंत बीआरसीसी रहे थे, तब उगाही की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उस समय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण हेतु स्वीकृत राशि के गबन की शिकायत हुई थी। शिक्षकों और समन्वयकों का आरोप है कि प्रशिक्षण हेतु आई राशि उन्हें नहीं दी गई, लेकिन उनसे बिल और वाउचर ले लिए गए।

मरम्मत और शिविर आयोजन में भी उगाही

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि मरम्मत कार्य, शिविर आयोजन और अन्य कार्यक्रमों में प्रधान पाठकों व समन्वयकों से पैसे वसूलने का दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, खनिज न्यास से स्वीकृत गैस चूल्हों की राशि भी फर्म को न देकर व्यक्तिगत रूप से वसूलने का प्रयास किया गया।

वेंडर को राशि जमा कराने का दबाव

पत्र में यह भी लिखा गया है कि कुछ प्रधान पाठकों से एक वेंडर को 5-5 हजार रुपये जमा कराने के लिए दबाव बनाया गया। ऐसे हालात में शिक्षक और समन्वयक खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

तत्काल कार्रवाई की मांग

संकुल शैक्षिक समन्वयकों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि गुलाबदास महंत को तत्काल पद से हटाया जाए और किसी अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए, ताकि शैक्षिक वातावरण सामान्य रह सके और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे।

Back to top button
error: Content is protected !!