LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

परिजन ने शिक्षक और स्कूल प्रबंधन पर अपराध दर्ज करने की मांग, नाबालिग छात्र को निष्कासन विवाद ने तूल पकड़ा

परिजन ने शिक्षक और स्कूल प्रबंधन पर अपराध दर्ज करने की मांग, नाबालिग छात्र को निष्कासन विवाद ने तूल पकड़ा

कोरबा:- सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के एक छात्र को निष्कासित किए जाने का मामला अब गंभीर विवाद का रूप ले चुका है। परिजन ने विद्यालय के शिक्षक जितेन्द्र कुमार पांडेय और प्रबंधन पर व्यक्तिगत दुर्भावना और भेदभाव का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों का आरोप है कि शिक्षक जितेन्द्र कुमार पांडेय ने छात्र के साथ जानबूझकर दुर्व्यवहार किया। बताया गया कि छात्र ने पहले भी शिक्षक की अनुचित गतिविधियों और धमकियों का विरोध किया था। तभी से शिक्षक ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परिजन का कहना है कि 22 जुलाई 2025 को हुई कथित मारपीट की घटना में छात्र की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी, फिर भी उसका नाम एफआईआर में दर्ज कराया गया। जबकि अन्य आरोपियों को केवल “साथी” बताकर छोड़ दिया गया

शिक्षा विभाग और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप_

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजन बताते हैं कि उन्होंने पहले स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल से इस मामले की शिकायत की थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को भी लिखित शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि मजबूरी में अब उन्हें जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करनी पड़ी।

अभिभावकों और शिक्षा जगत में चिंता___________

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
August 12, 2026
भाजपा मंडल सेमरा की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भाजपा मंडल सेमरा की संगठनात्मक बैठक जिले की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा जगत और अभिभावकों के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है। सवाल यह उठ रहा है कि जब JJ Act और SC/ST Act जैसे कड़े कानून मौजूद हैं, तो फिर नाबालिग छात्र के साथ इस तरह का अन्याय कैसे हो गया? और क्यों शिक्षा विभाग ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया…….? अब यह मामला पुलिस के पाले में है और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वास्तव में शिक्षक और स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज होगी या मामला दबा दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!