LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मुख्य अतिथि को बुलाया, फिर मेडल वितरण से रखा दूर! जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक क्रीड़ा निरीक्षक से मांगा जवाब

मुख्य अतिथि को बुलाया, फिर मेडल वितरण से रखा दूर! जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक क्रीड़ा निरीक्षक से मांगा जवाब

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरिया में आयोजित मेडल सेरेमनी को लेकर शिक्षा विभाग में विवाद खड़ा हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सहायक जिला क्रीड़ा निरीक्षक श्रीमती सीमा डेविड को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 20 अगस्त 2026 को जारी नोटिस में कहा गया है कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरिया में सहायक आयुक्त की मौजूदगी में मेडल सेरेमनी कराने का निर्णय लिया गया था। सहायक आयुक्त निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित भी हुए, लेकिन इसके बावजूद उनके हाथों कबड्डी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का मेडल वितरण नहीं कराया गया।विभाग ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे गंभीरता से लिया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि समय पर उपस्थित होने के बावजूद मुख्य अतिथि से मेडल वितरण नहीं कराया जाना खेद का विषय है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp संदेश ने खोली पूरी कहानी
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp संदेश ने खोली पूरी कहानी
October 6, 2026
शिक्षा रथ के नाम पर शिक्षकों से 200-200 रुपये की वसूली! पोड़ी उपरोड़ा के कर्री संकुल में गरमाया मामला, WhatsApp...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य अतिथि मौजूद, फिर भी नहीं कराया मेडल वितरण

सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब सहायक आयुक्त स्वयं कार्यक्रम में मौजूद थे और उनके द्वारा मेडल सेरेमनी किया जाना तय था, तो आखिर उन्हें मेडल वितरण से क्यों दूर रखा गया? क्या कार्यक्रम के संचालन में गंभीर स्तर पर लापरवाही हुई या फिर आपसी समन्वय का अभाव रहा? विभाग ने अब इसकी जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तत्काल मांगा गया स्पष्टीकरण,जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक जिला क्रीड़ा निरीक्षक सीमा डेविड को निर्देशित किया है कि वे इस मामले में तत्काल अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। जवाब संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें…
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
October 6, 2026
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में प्रोटोकॉल और व्यवस्थाओं को लेकर उठे इस सवाल ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सहायक जिला क्रीड़ा निरीक्षक अपने स्पष्टीकरण में इस गंभीर चूक के पीछे क्या कारण बताती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ
October 7, 2026
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ सेवा सेतु संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!