LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

CGBSE ने 68 शिक्षकों को किया ब्लैकलिस्ट, कॉपी चेकिंग में लापरवाही, दोबारा जांच में 4284 छात्रों का सुधरा रिजल्ट

CGBSE ने 68 शिक्षकों को किया ब्लैकलिस्ट, कॉपी चेकिंग में लापरवाही, दोबारा जांच में 4284 छात्रों का सुधरा रिजल्ट

रायपुर:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Chhattisgarh Board of Secondary Education-CGBSE)ने लापरवाही करने वाले 68 शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इन शिक्षकों ने आंसर शीट चेक करने में लापरवाही की थी, जिसके कारण उन्हें मंडल ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। इसका असर इन शिक्षकों की वेतन वृद्धि पर भी पड़ेगा। इतना ही नहीं 68 शिक्षकों में से 61 शिक्षकों को तीन साल और 7 शिक्षकों को 5 साल के लिए मंडल के काम-काज से बाहर कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार हजार से ज्यादा छात्रों के रिजल्ट में हुआ सुधार
जानकारी के मुताबिक प्रदेशभर में 10 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। पुनर्गणना (recalculation) में छात्रों के आंसर में बहुत अंतर मिला है। छात्रों के नंबरों में 20 से लेकर 50 अंक तक की बढ़ोतरी हुई। दोबारा मूल्यांकन में 4 हजार 284 छात्रों के रिजल्ट में सुधार हुआ है।

सबसे ज्यादा हिंदी विषय के शिक्षकों पर कार्रवाई
61 शिक्षकों द्वारा किए गए मूल्यांकन में दोबारा जांच कराए जाने पर 20 से 40 नंबर हिंदी में बढ़े हैं। इनमें 12 शिक्षक हिन्दी विषय के ही हैं। इसके अलावा अंग्रेजी के 8, इतिहास 1, भूगोल 3, राजनीति विज्ञान भौतिक 5, रसायन 7, जीव विज्ञान 7, लेखाशास्त्र 1, व्यवसाय अध्ययन 2, अर्थशास्त्र 6 और फसल उत्पादन के शिक्षकों पर भी एक्शन हुआ ()है।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन विषयों पर बड़े मार्जिन का असर
इसके अलावा पशुपालन विषय के 2 टीचर, अकाउंटेंसी और अर्थशास्त्र के 3 टीचर ऐसे हैं, जिनकी आंसर शीट में 49 अंकों का अंतर है। साथ ही इतिहास, बिजनेस स्टडीज, अर्थशास्त्र, कृषि विज्ञान और गणित के 4 शिक्षकों की ओर से किए गए मूल्यांकन की दोबारा जांच की गई। इसमें 50 से अधिक अंक की बढ़ोतरी हुई है, इससे रिजल्ट पर बड़े मार्जिन का असर दिखा है

करीब 11 हजार छात्रों ने मूल्यांकन के लिए किया था आवेदन
जानकारी के मुताबिक मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद आए रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचने की व्यवस्था की गई थी। 12वीं के 10 हजार 960 छात्रों ने दोबारा मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। इनमें से कुछ छात्रों ने उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी भी मांगी ( थी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!