LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सक्ती में औद्योगिक लापरवाही का विस्फोट! वेदांता प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट से दहला इलाका — 3 की मौत, दर्जनों घायल,

सक्ती में औद्योगिक लापरवाही का विस्फोट! वेदांता प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट से दहला इलाका — 3 की मौत, दर्जनों घायल,

छत्तीसगढ़ सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, प्लांट में लगे बॉयलर के अचानक फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना दोपहर लगभग 2 बजे की है, जब अचानक तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में करीब 30 से 40 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद प्लांट परिसर में चीख-पुकार मच गई। घायल मजदूरों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका तकनीकी खामी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बड़े हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!