LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला नगर पालिका में एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक प्रणव मरपच्ची ने दिलाया विकास का संकल्प

  1. गौरेला नगर पालिका में एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक प्रणव मरपच्ची ने दिलाया विकास का संकल्प

गौरेला-पेंड्रा।नगर पालिका परिषद गौरेला में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत एल्डरमैन (नामांकित पार्षदों) का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची मुख्य अतिथि तथा नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में पेंड्रा रोड के एसडीएम ने सभी मनोनीत एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान गौरेला नगर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं से समृद्ध बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मथुरा सोनी, रामप्रकाश ठाकुर, बब्बू रोहिणी, सुदामा चक्रधारी एवं श्रीमती ममता मार्को सहित सभी मनोनीत पार्षदों ने शपथ ग्रहण की।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
*सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री ने की परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि एल्डरमैनों की नियुक्ति नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे परिषद की कार्यक्षमता और अधिक मजबूत होगी। वहीं मुख्य अतिथि विधायक प्रणव मरपच्ची ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर गौरेला नगर के समग्र विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए कार्य करें

कार्यक्रम में पार्षद राजेश अग्रवाल, रियाज कुरैशी, परवेज अहमद (पूर्व एल्डरमैन), आयुष सोनी, अरुण चक्रधारी, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, अविनाश टुडू, मनोज विश्वकर्मा, अलका ताम्रकार, अंकुर विश्वकर्मा, निलेश साहू सहित नगर पालिका के नए एवं पूर्व पार्षद उपस्थित रहे। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, कुलदीप सिंह, रिंकू, सचिन जैन, गोविंद अग्रवाल, प्रथमेश नगाइच, शैलेश राय, अतुल आर्थर, प्रकाश केसरी, शंकर सोनी, श्रीमती कंचन सिंह, डॉ. लुसेंट सिंह, शंकरलाल चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अधिकारी श्री मिंज ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!