LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कोटमी बस स्टैंड बना हादसों का गढ़! PWD की लापरवाही से सड़क पर ‘तालाब’, हर दिन जान जोखिम में

कोटमी बस स्टैंड बना हादसों का गढ़! PWD की लापरवाही से सड़क पर ‘तालाब’, हर दिन जान जोखिम में

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/कोटमी। कोटमी से कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग पर स्थित कोटमी बस स्टैंड के पास लोक निर्माण विभाग (PWD) की कथित लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। सड़क पर बने बड़े-बड़े तालाबनुमा गड्ढों के कारण राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बस स्टैंड जैसे व्यस्त स्थान पर सड़क की यह बदहाल स्थिति यात्रियों और स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित
October 1, 2026
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित अंकित गौरहा की शिकायतों के बाद जांच आगे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार समस्या की जानकारी संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई गई, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब यह मार्ग प्रतिदिन हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है, तब भी इसकी अनदेखी समझ से परे है। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या जनप्रतिनिधियों, जिम्मेदार अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग की नजर इस बदहाल सड़क पर नहीं पड़ती? आखिर विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता कब तक भुगतती रहेगी?

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां
October 1, 2026
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां गौरेला। नगर पालिका...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने तथा दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!