LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

अरपा उद्गम स्थल विकास परियोजना हेतु पुनरीक्षित राशि स्वीकृत – विधायक प्रणव की पहल पर वित्त विभाग का बड़ा निर्णय

अरपा उद्गम स्थल विकास परियोजना हेतु पुनरीक्षित राशि स्वीकृत – विधायक प्रणव की पहल पर वित्त विभाग का बड़ा निर्णय

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही, 20 सितम्बर 2025।
मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की सतत पहल और मांग पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने अरपा उद्गम स्थल विकास परियोजना हेतु पुनरीक्षित राशि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए कुल 12.53 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञात हो कि इससे पूर्व इस परियोजना के लिए 7.88 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी, जिसे पुनरीक्षित कर अब बढ़ाकर 12.53 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह निर्णय न केवल अरपा नदी के उद्गम स्थल के संरक्षण और विकास के लिए अहम है, बल्कि पूरे जीपीएम जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि –
“अरपा नदी हमारी जीवनदायिनी और सांस्कृतिक धरोहर है। इसके उद्गम स्थल के विकास और संरक्षण से आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस स्वीकृति से जिले में जल संरक्षण और संवर्धन को नई दिशा मिलेगी।”

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जिले में पानी की उपलब्धता, भू-जल स्तर संरक्षण और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में ठोस कदम सिद्ध होगा।

अरपा नदी का विशेष महत्व है क्योंकि यह केवल गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले की जीवन रेखा नहीं है बल्कि आसपास के जिलों में भी जल आपूर्ति, कृषि और जनजीवन का आधार है। नदी का संरक्षण लोगों की सांस्कृतिक और आस्था से भी जुड़ा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए विधायक प्रणव की सक्रिय पहल की सराहना की। उनका कहना है कि यदि इसी तरह संरक्षण की योजनाओं को प्राथमिकता दी गई तो जिले को जल संकट से मुक्ति मिलेगी और अरपा नदी आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित रह पाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!