LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सरपंच,सचिव और उपसरपंच पर FIR दर्ज: 12 लाख की वसूली और सचिव सस्पेंड

सरपंच,सचिव और उपसरपंच पर FIR दर्ज: 12 लाख की वसूली और सचिव सस्पेंड

नेपानगर। बुरहानपुर जिले की खकनार जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मांडवा में संबल योजना में कुटरचित दस्तावेज से राशि आरहण मामले में सरपंच, सचिव सहित उपसरपंच पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल सरपंच तुलसीराम अलावे, उपसरपंच संजय जाधव और सचिव सुनील भाईदास पटेल ने संबल योजना में कुटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर 8 लोगों के नाम से राशि का आरहण कर गबन किया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर भव्या मितत्ल से की थी। कलेक्टर के निर्देश पर बनी जांच कमेटी ने तीनों को दोषी पाया था। जिला प्रशासन को प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार देर रात जनपद पंचायत खकनार सीईओ की रिपोर्ट पर नेपानगर थाने में तीनों के विरुद्ध 409, 420, 467, 468, 471 धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों ने 8 हितग्राहियों के नाम से समग्र आईडी सहित अन्य दस्तावेजों में हेरफेर कर गड़बड़ी की थी। जांच के दौरान सरपंच तुलसीराम अलावे, उपसरपंच संजय जाधव और सचिव सुनील पटेल द्वारा गबन किये 12 लाख रुपये जनपद पंचायत के खाते में जमा भी करवाकर सचिव सुनील पटेल को सस्पेंड किया था

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!