LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख की ठगी ,कोरबा में नौकरी, रायपुर में FIR…..बना चर्चा विषय

नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख की ठगी ,कोरबा में नौकरी, रायपुर में FIR…..बना चर्चा विषय

रायपुर/कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. ग्राम लमना, तहसील पोड़ी उपरोड़ा के हीरालाल राजवाडे और चोटिया गांव के जयपाल दास दीवान ने विवेक कुमार यादव नामक व्यक्ति पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में नौकरी दिलाने के बहाने 4 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है.

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हीरालाल ने अपनी शिकायत में बताया कि विवेक कुमार यादव ने खुद को पीडब्ल्यूडी के उप अभियंता के रूप में पेश किया और अपनी गाड़ी पर “पीडब्ल्यूडी छ.ग. शासन” लिखवाकर भरोसा जीता. उसने पोड़ी उपरोड़ा में स्कूल निरीक्षण के दौरान दोनों को सब इंजीनियर के पद पर नौकरी दिलाने का लालच दिया. इसके बाद रायपुर के घड़ी चौक में कई बार मुलाकात कर उसने विभिन्न बहानों से 50,000, 1,50,000, 1,00,000 और 1,00,000 रुपये लिए.

9 अप्रैल 2025 को जब दोनों पीडब्ल्यूडी कार्यालय कोरबा पहुंचे, तो पता चला कि उन्हें दिया गया नियुक्ति पत्र फर्जी है. शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना, रायपुर में विवेक कुमार यादव के खिलाफ धारा 318(4), 336(3), 340(1), और 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र और आरोपी के परिचय पत्र की छायाप्रति को सबूत के तौर पर जब्त किया है. पीड़ितों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका

उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!