LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर , समाचार के बाद जागा प्रशासन, 2 माह तक शिक्षक विहीन रहा विद्यालय, अधिकारियों को भनक तक नहीं !

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर , समाचार के बाद जागा प्रशासन, 2 माह तक शिक्षक विहीन रहा विद्यालय, अधिकारियों को भनक तक नहीं !

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। जिला शिक्षा विभाग की प्रशासनिक लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। मरवाही विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिल्हनटोला में पिछले दो माह से एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं था, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी कोई जानकारी तक नहीं थी।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को विद्यालय की स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अड़ियल रवैये और मनमानी के चलते किसी ने इस गंभीर समस्या का संज्ञान नहीं लिया। दो महीने तक बच्चे बिना पढ़ाई के स्कूल आते रहे, लेकिन पढ़ाने वाला कोई नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समाचार प्रकाशन के बाद जागा विभाग?

स्थानीय मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद जैसे विभाग की नींद टूटी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 12 नवंबर 2025 को हेमंत कुमार, शिक्षक—शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टूरीझिरिया को चिल्हनटोला विद्यालय संचालन हेतु तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे बड़ा सवाल यह उठता है कि—जब स्कूल 2 माह तक शिक्षक विहीन रहा, “तब DEO रजनीश तिवारी” को इसकी जानकारी क्यों नहीं ? क्या विभाग के पास निरीक्षण तंत्र सिर्फ कागजों पर चल रहा है ?

“बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेला”

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राम पंचायत गुल्लीडाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग के अधिकारी “कोई डर नहीं, मनमानी रवैया से मस्त” होकर चलते रहे।ग्रामीणों ने यह भी कहा कि “जब प्रशासन रोज स्कूल निरीक्षण की बातें करता है, तो दो महीने तक स्कूल शिक्षक विहीन कैसे रहा? क्या यह अनदेखी नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही नहीं है?”

2 माह की पढ़ाई का नुकसान — कौन करेगा भरपाई?

बच्चों की पढ़ाई दो माह तक पूरी तरह प्रभावित रही। अभिभावकों को चिंता सता रही है कि “अब दो महीने की पढ़ाई की भरपाई कैसे होगी?”विशेषकर दूरस्थ आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों की शिक्षा पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ा है।

शिक्षा मंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने राज्य के शिक्षा मंत्री से मांग की है कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो और बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ बंद हो।

Back to top button
error: Content is protected !!