LIVE UPDATE
खेलझमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

GPM में 108 टीम ने रात में कराया सफल प्रसव : 7 महीने की गर्भवती ममता ने दिया बेटे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित*

*GPM में 108 टीम ने रात में कराया सफल प्रसव : 7 महीने की गर्भवती ममता ने दिया बेटे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित*

*पेंड्रा |* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता से एक बार फिर जच्चा-बच्चा की जान बच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात 19:56 बजे PHC ढोबर से सूचना मिली कि 22 वर्षीय गर्भवती महिला ममता को तेज लेबर पेन हो रहा है। डॉक्टरों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल GPM के लिए रेफर किया।

सूचना मिलते ही EMT चंद्रिका केवट और पायलट अशोक एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर GPM के लिए रवाना हुए। महिला का गर्भ 7 महीने का था और प्रसव समय से पहले हो रहा था।
रात में ही एम्बुलेंस के अंदर दर्द तेज होने पर EMT चंद्रिका केवट ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने रात में ही एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया।
बाद में माँ और नवजात को जिला अस्पताल GPM में भर्ती कराया गया, जहाँ दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस सफल कार्य के लिए परिजनों और अस्पताल प्रबंधन ने 108 टीम के EMT चंद्रिका केवट और पायलट अशोक की जमकर सराहना की है।

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!