LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर 9 मई 2026/ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
October 3, 2026
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश बैकुंठपुर। स्व. डॉ....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके साथ उपस्थित थे। भाजपा प्रतिनिधियों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता श्री उज्ज्वल दीपक, सोशल मीडिया संयोजक श्री मितुल कोठारी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और एयरपोर्ट परिसर “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता गए हुए थे। इस अवसर को पश्चिम बंगाल में विकास एवं सुशासन के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन !  लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन ! लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
October 3, 2026
अगस्त 1026  में कई दिन अनुपस्थिति के बावजूद पूरा वेतन...? महावीर टांडिया माध्यमिक शाला पोड़ी के शिक्षक पर आरोप, लेखापाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
October 3, 2026
 राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन मरवाही। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!