LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियाप्रदेशराजनीतीरायपुर

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, लेकिन भंडारण परिवहन पर खामोशी क्यों?

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, लेकिन भंडारण परिवहन पर खामोशी क्यों?

सीएम हेल्पलाइन और ग्रामीणों की शिकायत पर 5 ट्रैक्टर जब्त, अब सवाल—लगातार खबरों के बाद भी अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई कब?

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए कोलबिर्रा क्षेत्र से 5 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त कर कोटमी चौकी में सुरक्षित रखा है। विभाग के अनुसार यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन एवं ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई है। कार्रवाई के बाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। लेकिन इसी कार्रवाई के बीच अब खनिज विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ा सवाल भी सामने आ रहा है।

सवाल यह है कि यदि विभाग शिकायतों के आधार पर अवैध रेत परिवहन पकड़ने में सक्रिय है, तो लगातार सामने आ रही अवैध रेत भंडारण की शिकायतों और समाचारों पर कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई दे रही?

ये खबर भी पढ़ें…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय
September 30, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय स्तर पर अवैध रेत भंडारण को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित स्थलों पर निरीक्षण, जब्ती या नियमानुसार कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या विभाग की कार्रवाई केवल परिवहन कर रहे वाहनों तक सीमित है, या अवैध रूप से जमा किए गए रेत के भंडारण स्थलों की भी जांच की जा रही है? यदि किसी स्थान पर अवैध रेत का भंडारण पाया जाता है तो उसके स्रोत, मात्रा, भंडारण की अनुमति तथा संबंधित व्यक्ति की भूमिका की जांच होना भी जरूरी है। ऐसे में विभाग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जिन अवैध रेत भंडारण स्थलों की जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने आ चुकी है, वहां अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

5 ट्रैक्टर जब्त करने की कार्रवाई के बाद अब निगाह उन कथित रेत भंडारण स्थलों पर है, जिनको लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई नगर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर विवाद, ITI कॉलेज का वीडियो वायरल
भिलाई नगर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर विवाद, ITI कॉलेज का वीडियो वायरल
September 30, 2026
भिलाई नगर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर विवाद, ITI कॉलेज का वीडियो वायरल,.....! वोट चोरी के आरोपों के बीच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग की ओर से सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर एवं खनिज विभाग के स्टाफ की भूमिका का उल्लेख किया गया है। अब देखना यह होगा कि विभाग अवैध रेत भंडारण की शिकायतों पर भी इसी तरह त्वरित कार्रवाई करता है या नहीं।

जनता का सीधा सवाल—परिवहन पर कार्रवाई तो भंडारण पर कार्रवाई कब?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!