LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

जमीन बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने ली छोटे की जान, पसान पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

कोरबा (पसान) : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन बंटवारे के विवाद में एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की लाठी से पीट-पीटकर और गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना और ग्राम रक्षा दल की मदद से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या है पूरा मामला?

ये खबर भी पढ़ें…
सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
May 20, 2026
सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान रायपुर, 20 मई 2026/सुकमा जिले का मिनपा क्षेत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम सेन्हा (छापर पारा) की है। 2 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 12 बजे जब पिता बैसाखूराम यादव महुआ बीनकर घर लौटे, तो उन्होंने अपने छोटे बेटे दयाराम यादव को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में लहूलुहान पड़ा देखा। उसके सिर, नाक, माथे, पीठ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान थे। ​मृतक की पत्नी रामवती ने बताया कि जेठ कल्याण यादव (33 वर्ष) का जमीन बंटवारे की बात को लेकर दयाराम से झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि कल्याण ने मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब दयाराम भागा, तो कल्याण ने घर में रखी ‘बहिगा लाठी’ (डंडा) से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद उसे जमीन पर पटक कर उसका गला दबाने लगा। जब दयाराम मूर्छित हो गया, तो आरोपी उसे मरा हुआ समझकर मौके से भाग निकला। ​इलाज के दौरान तोड़ा दम गंभीर हालत में परिजनों ने दयाराम को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पसान ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल गौरेला रेफर कर दिया गया। गौरेला में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दयाराम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद थाना गौरेला में मर्ग कायम कर शून्य (Zero FIR) में अपराध पंजीबद्ध कर मामला थाना पसान को ऑनलाइन भेजा गया।

​ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी :- 

ये खबर भी पढ़ें…
आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
May 20, 2026
आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह रायपुर, 20 मई 2026/छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण और कुपोषण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पसान पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए (अपराध क्रमांक 76/2026, धारा 103(1), 115(2) बी.एन.एस) आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना पसान के ‘ग्राम रक्षा दल’ के व्हाट्सएप ग्रुप और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आरोपी की जानकारी साझा की गई। ​इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी कल्याण यादव ग्राम साढ़ामार के आसपास छिपा है और कहीं भागने की फिराक में है। थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे और उनके स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

​आरोपी ने कबूला अपना जुर्म :-  

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल संकट
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल संकट
May 20, 2026
सुशासन के दावों की खुली पोल : चंगेरी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण, सचिव की लापरवाही से गहराया जल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी कल्याण यादव ने जमीन विवाद को लेकर अपने छोटे भाई दयाराम की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। कृत्य जघन्य प्रकृति का होने के कारण पुलिस ने आज दिनांक 04.04.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ​इस पूरी कार्रवाई में एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी स.उ.नि. चंद्रपाल खांडे, स.उ.नि. राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक सुभाष राठौर और आरक्षक रतन राठौर, लेखराम धीरेहे, कमल कैवर्त सहित अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!