LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

कोरबा : शराब के नशे मे धुत युवक-युवती ने मचाया बवाल: पुलिस कर्मचारी के सामने देर रात तक हंगामा करती रही।

बोरबा, छत्तीसगढ़ : कोरबा में नशे में धुत युवक-युवतियों का बवाल, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नशे में धुत युवक और युवतियों ने देर रात जमकर हंगामा किया। शहर के एक नामचीन बार के बाहर लड़के-लड़कियों के बीच न सिर्फ मारपीट हुई, बल्कि युवतियां पुलिस के सामने ही अपशब्द कहती नजर आईं। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।ओएनसी बार बना हंगामे का अड्डा :- 

कोरबा के पॉश एरिया में स्थित ओएनसी बार में देर रात नशे में धुत युवाओं का झगड़ा अचानक सड़क पर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक-युवतियों के बीच तीखी बहस शुरू हुई जो मारपीट और गाली-गलौज में बदल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो भी युवतियां उग्र बनी रहीं और खुलेआम पुलिसकर्मियों को भी गालियां देती रहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीयों की शिकायत देर रात तक चलती है शराब पार्टी :- 

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओएनसी बार में देर रात तक शराब परोसी जाती है और आए दिन वहां हंगामे की स्थिति बन जाती है। नशे में चूर लोग बार के बाहर सड़क पर भी अश्लील हरकतें करते हैं, जिससे आस-पास के लोगों को काफी परेशानी होती है। इसके बावजूद अब तक बार प्रबंधन या संचालकों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैमरे में कैद बवाल, वायरल हुआ वीडियो :- 

हंगामे का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसमें युवक-युवतियां एक-दूसरे से भिड़ते और जमकर गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो न सिर्फ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि बार की निगरानी और अनुमति प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले :- 

इससे पहले अंबिकापुर में भी एक नशे में धुत युवक ने गांधी चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया था। वह राहगीरों से उलझ रहा था और ट्रैफिक पुलिस से भी बदसलूकी कर रहा था। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इन लगातार सामने आ रहे मामलों से यह साफ है कि छत्तीसगढ़ के शहरी इलाकों में नशे का चलन बढ़ता जा रहा है।

प्रशासन से सख्ती की मांग :- 

स्थानीय निवासियों और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बारों में देर रात शराब परोसने पर सख्ती की जाए और ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Back to top button
error: Content is protected !!