LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

प्रशिक्षित शिक्षक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, B.Ed. ब्रिज कोर्स पर SCERT में जुटेंगे अधिकारी

प्रशिक्षित शिक्षक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, B.Ed. ब्रिज कोर्स पर SCERT में जुटेंगे अधिकारी

अनुसूचित क्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ की मेहनत लाई रंग, विभागीय B.Ed. ब्रिज कोर्स को लेकर SCERT में कल महत्वपूर्ण बैठक

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर, 18 अगस्त 2026। अनुसूचित क्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा शिक्षक कर्मचारियों के हित में विभागीय B.Ed. ब्रिज कोर्स शुरू किए जाने की मांग को लेकर किए जा रहे लगातार प्रयास अब रंग लाते दिखाई दे रहे हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), रायपुर द्वारा 19 अगस्त 2026 को विभागीय B.Ed. ब्रिज कोर्स के पाठ्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

संघ द्वारा लंबे समय से प्रशिक्षित सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता सहित संबंधित शिक्षक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ब्रिज कोर्स के माध्यम से B.Ed. प्रशिक्षण की व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों में शासन को लगातार ज्ञापन सौंपे गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। संघ का कहना है कि पूर्व में जिस प्रकार अन्य प्रशिक्षणों के लिए ब्रिज कोर्स की व्यवस्था की गई थी, उसी आधार पर शिक्षक कर्मचारियों के लिए भी B.Ed. ब्रिज कोर्स का पाठ्यक्रम जारी किया जाना आवश्यक है, ताकि पात्र कर्मचारियों को आगामी पदोन्नति प्रक्रिया में इसका लाभ मिल सके।

इसी क्रम में संघ के प्रदेश सचिव पीयूष कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि SCERT रायपुर द्वारा 19 अगस्त को विभागीय B.Ed. ब्रिज कोर्स के पाठ्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई है। बैठक को शिक्षक कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।संघ पदाधिकारियों का कहना है कि यदि विभागीय स्तर पर B.Ed. ब्रिज कोर्स शुरू होता है, तो लंबे समय से प्रशिक्षण के अवसर की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षक कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और उनकी पदोन्नति से जुड़ी अड़चनें दूर होने की उम्मीद है। बैठक की सूचना सामने आने के बाद शिक्षक कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। संघ ने उम्मीद जताई है कि शासन जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेते हुए विभागीय B.Ed. ब्रिज कोर्स की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!