LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

रिमझिम फुहारों के बीच भव्यता के साथ 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिमझिम फुहारों के बीच भव्यता के साथ 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 245 किलो गांजा जब्त
जीपीएम में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 245 किलो गांजा जब्त
October 5, 2026
 जीपीएम में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 245 किलो गांजा जब्त मलकानगिरी से कोरबा–जीपीएम तक बस से हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांचों संभागों के 540 खिलाड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

सांसद-विधायक ने मंच निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा

ये खबर भी पढ़ें…
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
October 5, 2026
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन 25 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 10 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 18 अगस्त 2026/ रिमझिम फुहारों के बीच खुशनुमा माहौल में फिजिकल कॉलेज मैदान पेण्ड्रा में 18 से 21 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल नियमों का पूर्ण पालन करते हुए अनुशासन, निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा
October 5, 2026
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा देवरगांव, बंसीताल और आमाडांड में ‘सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभाग—रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 540 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। खिलाड़ी चार खेल विधाओं—जिम्नास्टिक (बालक एवं बालिका), कबड्डी (बालिका), क्रिकेट (बालक) और ताइक्वांडो (बालक एवं बालिका) में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिम्नास्टिक प्रतियोगिता जिम्नास्टिक हॉल गुरुकुल गौरेला, क्रिकेट प्रतियोगिता फिजिकल कॉलेज मैदान गुरुकुल पेण्ड्रा, ताइक्वांडो प्रतियोगिता जनपद सभागार पेण्ड्रा तथा कबड्डी प्रतियोगिता कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र पेण्ड्रा में आयोजित की जा रही है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं अतिथियों का जीपीएम की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब खेल को देखने का नजरिया बदल गया है। खेल में या तो जीत मिलती है या सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल को ऐसे खेलो जो पढ़ाई बन जाए और पढ़ाई को ऐसे पढ़ो जो खेल बन जाए। उन्होंने खिलाड़ियों से तनाव एवं अवसाद से मुक्त होकर अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने तथा देश को महान बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने भी सभी प्रतिभागियों को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने फिजिकल कॉलेज मैदान पेण्ड्रा में सुंदर, सुसज्जित एवं बड़ा मंच निर्माण के लिए क्रमशः 10 लाख और 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कलेक्टर ने कहा—खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का बेहतर अवसर

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग संभागों से आए खिलाड़ियों को जिले में बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से पूरी मेहनत, लगन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने संभाग एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया तथा प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा—खेल से विकसित होती है प्रतिभा और आत्मविश्वास

जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी ने कहा कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव का विषय है। जिले में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने संभाग एवं प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की।प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पांचों संभागों के खिलाड़ियों ने केसरिया, पीला, नीला, हरा, लाल और सफेद पोशाक में आकर्षक मार्चपास्ट किया। स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों को आयोजक मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा अध्यक्ष श्री राकेश जालान, नगर पालिका परिषद गौरेला अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, जनपद अध्यक्ष गौरेला श्री शिवनाथ बघेल, जनपद अध्यक्ष मरवाही श्रीमती जानकी कुशरो, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!